Popup Image
Advertisement

पति ने मोबाइल नहीं दिया तो नाराज पत्नी ने फांसी लगा ली

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पति द्वारा मोबाइल नहीं देने से नाराज पत्नी ने बुधवार रात को फांसी लगाकर जान दे दी। पानबिहार चौकी के बांद्रा बड़ला निवासी सुभामी बाई पति विशाल गुजरिया (21) ने देर रात घर मेें फांसी लगाकर जान दे दी। पति विशाल ने बताया कि रात को दोनों मोबाइल देख रहे थे। ज्यादा देर हो जाने पर विशाल ने मोबाइल ले लिया, इस बात पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। देर रात करीब २ बजे विशाल की आंख खुली तो उसकी पत्नी सुभामी फंदे पर लटकी थी। गुरुवार सुबह चरक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया है।

Advertisement

पारिवारिक विवाद में जहर खाया, मौत: उन्हेल थाना क्षेत्र के पलसोड़ा में बुधवार को सोमेश पिता देवीलाल वर्मा (30) ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी पूजा ने बताया कि सोमेश ने बुधवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया था। रात में निजी अस्पताल मेें इलाज के दौरान मौत हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें