Popup Image
Advertisement

परिवार के साथ महाकाल मंदिर दर्शन करने गई विवाहिता 2 साल की बच्ची के साथ लापता

परिजनों ने युवक पर शंका जताई दबिश में घर पर भी नहीं मिला

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:लालपुल जवासिया क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय विवाहिता देवर के साथ महाकाल मंदिर दर्शन करने गई और दो साल की बच्ची के साथ लापता हो गई। उसके परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए एक युवक पर शंका जाहिर की है।

रचना पति सूरज चौहान 20 वर्ष निवासी मुनियाखेड़ी रिंगनोद जावरा 6 दिसंबर को अपनी दो साल की बच्ची के साथ जवासिया लालपुल क्षेत्र स्थित मायके आई थी। 9 दिसंबर को वह अपने देवर दीपक और सहेली खुशी के साथ महाकाल मंदिर दर्शन करने गई जहां रचना ने दीपक और खुशी को मंदिर में भेजा व स्वयं कॉरिडोर में बच्ची के साथ रुक गई। देवर और सहेली दर्शन कर लौटे तो उन्होंने रचना को तलाश किया।

Advertisement

फोन लगाया तो उसने कॉरिडोर की लोकेशन बताई लेकिन वह कहीं नहीं मिली। उन्होंने 10 दिसंबर को महाकाल थाने में रचना की गुमशुदगी दर्ज कराई और पुलिस को बताया कि विकास निवासी नाका नं. 3 आगर रोड़ उसे बहलाकर कहीं ले गया है। पुलिस ने रचना की सहेली पायल से पूछताछ की वहीं विकास के घर दबिश दी लेकिन वहां कोई नहीं मिला।

ताला तोड़कर दो बुलेट चोरी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:नागझिरी थाना क्षेत्र स्थित मकान की बाउण्ड्री के गेट का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश दो बुलेट चोरी कर ले गये जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि कांजीलाल पिता मांगीलाल शिंदे 65 वर्ष निवासी मंगल रेसीडेंसी देवासरोड सोमवार देर रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे।

देर रात 2 से 4 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाउण्ड्री का गेट तोड़ा और यहां रखी दो बुलेट चोरी कर ले गये। सुबह नींद खुलने पर उन्हें चोरी की जानकारी लगी जिसकी रिपोर्ट नागझिरी थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि कांजीलाल रिटायर एसएफ कर्मी हैं और उनके घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक कर रहे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें