पीएम मोदी से मिले राज्यसभा सदस्य बालयोगी उमेशनाथ

वाल्मीकि समाज के उत्थान कार्य के लिए दिया धन्यवाद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। राज्यसभा सदस्य बालयोगी उमेशनाथ ने नईदिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और वाल्मीकि और रविदास समाज के सदस्यों के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
उमेशनाथ जी ने बताया कि पीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी समाज के अंतिम पंक्ति के उत्थान में लगे हुए हैं। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में महर्षि वाल्मीकि, शबरी, निषादराज, जटायु की प्रतिमा स्थापित करवाई है। इतना ही नहीं उन्होंने अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया है। इसी तरह पंजाब के आदमपुर स्थित एयरपोर्ट का नाम संत रविदास के नाम पर रखा है।
पीएम समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति को आगे लाने के लक्ष्य से काम कर रहे हैं। मुझ जैसे अकिंचन को उन्होंने राज्यसभा का सदस्य बनाया है। यह बड़ी बात है। स्वच्छता अभियान से सफाईकर्मियों की छवि बदली है और समाज उन्हें इज्जत की दृष्टि से देख रहा है। पीएम की इन सभी पहल को लेकर उनका अभिनंदन किया और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।









