Popup Image
Advertisement

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया है।

Advertisement

इससे पहले मार्च में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

लोकसभा चुनाव करीब आने के कारण कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों राजनीति में काफी एक्टिव दिख रही हैं। हाल ही में मुबंई में आयोजित हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में भी सोनिया गांधी शामिल हुई थीं। इससे पहले वे बंगलूरू में आयोजित विपक्षी एकता की बैठक में भी शामिल हुईं थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें