Popup Image
Advertisement

फिल्म एक्टर मनोज जोशी ने बाबा महाकाल और मंगलनाथ में की पूजा

फिल्म एक्टर मनोज जोशी ने बाबा महाकाल औरफिल्म अभिनेता और टीवी सीरियल अशोका में चाणक्य की भूमिका अदा करने वाले मनोज जोशी गुरुवार को उज्जैन पहुंचे, मनोज जोशी अपने परिवार संग बाबा महाकाल की नगरी में पहुंचे और मंगलनाथ मंदिर में भात पूजन अनुष्ठान करवाया. जिसके बाद मनोज जोशी बाबा महाकालेश्वर, भैरव बाबा के दर्शन सहित तमाम तीर्थ स्थल आशीर्वाद लेने पहुंचे.

Advertisement

मंगलनाथ मंदिर में गुरुवार को फिल्म अभिनेता मनोज जोशी ने परिवार संग मंगल दोष के लिए पूजन अनुष्ठान किया. मंगलनाथ मंदिर के महंत अक्षय भारती ने बताया कि, विश्व प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर में मंगल दोष के लिए मंत्रों के अनुष्ठान के साथ ही भात पूजा का विधान है. मनोज जोशी को उनके पारिवारिक पंडित या ज्योतिष ने पूजन कराने का विधान बताया, इसीलिए उन्होने मंगलनाथ मंदिर में परिवार के साथ पूजन अनुष्ठान संपन्न कराया है.

मनोज जोशी ने इन फिल्मों और सीरियल में काम किया

Advertisement

चाणक्य, एक महल हो सपनों का, दिल, कभी सौतन कभी सहेली, चक्रवर्ती अशोक सम्राट जैसे टीवी नाटक में भी अभिनय किया है। सिनेमा जगत में इन्होंने अपनी शुरुआत फ़िल्म सरफ़रोश से की। इसके बाद हंगामा, हलचल, धूम, भागमभाग, चुप-चुप के, भूल-भुलैया और बिल्लू बार्बर जैसी कई फ़िल्मों में इन्होंने अपना अभिनय किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें