Popup Image
Advertisement

बस ने कार को मारी टक्कर

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:सोमवार रात 9 बजे बस चालक ने आगे जा रहे कार को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार में बैठे तीन लोग और बस में बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया। चिंतामन थाना पुलिस ने मामले में बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि परेश पिता प्रफुल्ल जैन 30 वर्ष निवासी बाग जिला धार अपनी कार में देवेन्द्र पिता मिश्रीलाल जैन और निर्मल पिता मांगीलाल जैन के साथ रात 9 बजे बडऩगर रोड स्थित जैन मंदिर के पास से जा रहा था तभी पीछे से बस क्रमांक एमपी 13 पी 8119 के चालक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना में कार में बैठे परेश, देवेन्द्र और निर्मल घायल हुए जबकि बस में बैठा किंसालउद्दीन पिता इकरार अंसारी निवासी फव्वारा चौक भी घायल हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में बैठे 5 लोग घायल हुए थे जिन्हें मामूली चोंट आने के कारण जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। इधर सूचना मिलने पर चिंतामन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुर्घटना के तुरंत बाद ड्रायवर बस छोड़कर भाग गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Advertisement

दुर्घटना में घायल युवक की 10 दिन बाद मौत

उज्जैन। बारात से लौटते समय सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की 10 दिन बाद अस्पताल में मृत्यु हो गई। चिमनगंज मंडी पुलिस ने शव का पीएम कराया है। संजय पिता राजाराम सूर्यवंशी 32 वर्ष निवासी प्रेम नगर नीलगंगा 28 दिसंबर को रिश्तेदार की बारात में देवास गया था। वहां से लौटते समय सिया गांव के पास कार आयशर की टक्कर में संजय गंभीर घायल हुआ जिसका प्रायवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। बीती रात उसकी अस्पताल में मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि संजय मैकेनिक था और उसके दो बच्चे हैं। कार में बैठे तीन लोग और 1 बस यात्री घायल, ड्रायवर बस छोड़कर भागा

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें