Advertisement

बांके बिहारी के दर्शन के लिए पहुंची दो महिलाओं की मौत, चार की बिगड़ी हालत

वीकेंड और क्रिसमस पर दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . मथुरा वीकेंड और क्रिसमस पर रविवार को ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान दर्शन के लिए पहुंचीं दो वृद्ध महिलाओं की मौत हो गई। वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी थीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर भारी भीड़ के तलते बरसाना में चार महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। प्रशासन ने मौतों के पीछे कारण तबीयत खराब होना बताया है। इसके अलावा वृंदावन आने वालों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

रविवार को ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सीतापुर के अवस्थी टोला गंज बाजार की रहने वाली 70 साल की बीना गुप्ता बेटी शिवानी के साथ बीती रात वृंदावन में शादी समारोह में आई थीं। रविवार सुबह करीब 10 बजे बाँके बिहारी महाराज के दर्शन के लिए विद्यापीठ चौराहा पर पहुंचीं। यहां लगी रेलिंग में लाइन लगाकर खड़ी हो गईं। कुछ ही देर में उनकी सांस फूलने लगी और वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं।

Advertisement

आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की सहायता से उन्हें निकाला और चौराहे पर मौजूद डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार देकर सौ शैय्या अस्पताल रेफर कर दिया। करीब 11 बजे पुलिसकर्मी गाड़ी से उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें