Popup Image
Advertisement

बीजेपी में बड़ा फेरबदल, तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले

भारतीय जनता पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए।

Advertisement

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी मुख्यालय के इंचार्ज अरुण कुमार सिंह  ने सोमवार (25 सितंबर) को 3 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदलने के आदेश जारी किए। भाजपा ने जिन तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं, उनमें मेघालय , नगालैंड  और पुडुचेरी शामिल हैं।

Advertisement

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, रिकमैन मोमिन  को मेघालय बीजेपी  का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, एस. सेल्वागनबेथी  को पुडुचेरी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर नियुक्ति मिली है।

इसी तरह, नगालैंड  में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को बदला गया है। यहां बेंजामिन येप्थोमी  को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। ये सभी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि, भारतीय जनता पार्टी पूर्वोत्तर भारत के राज्यों पर पूरी पकड़ बनाए हुए है। आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी की पैनी नजर है। इसीलिए पार्टी किसी भी हालत में यहां पर अपनी पैठ बनाना चाहती है। आज हुई नियुक्तियों को इसी नजरिये से देखा जा रहा है।

भाजपा पूर्वोत्तर के कई राज्यों में सरकार में है। 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन छोटे ही सही लेकिन अहम माने जा रहे राज्यों पर बीजेपी पैनी नजर बनाए है। साथ ही, पुडुचेरी में भी भाजपा को संभावनाएं नजर आ रही हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें