Popup Image
Advertisement

बेटा तलाशता रहा, पिता की क्षीरसागर से मिली लाश

बेटा तलाशता रहा, पिता की क्षीरसागर से मिली लाश

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:कोतवाली थाना क्षेत्र में क्षीरसागर कुण्ड से बहादुर गंज के रहने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया। पानी से बाहर निकालकर पुलिसक र्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने मौत की पुष्टि की। परिजनों को घटना की सूचना देने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मरच्यूरी में रखवाया।

हेड कांस्टेबल भेरूलाल चौधरी ने बताया गोपाल पिता हल्कूराम साहू की संदिग्ध मौत हुई है। सुबह 6:45 बजे गश्त के दौरान उनका शव क्षीरसागर कुण्ड में औंधा पड़ा मिला।कुण्ड की तरफ से गुजरने वाले लोगों ने पहचान कर बताया कि बहादुर गंज के रहने वाले गोपाल साहू हैं। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचित किया। जिला अस्पताल में डॉक्टर्स ने मौत की पुष्टि की।

Advertisement

मृतक गोपाल के पुत्र सागर ने बताया कि उसके पिता गोपाल शराब पीते थे। कल दोपहर भी एक परिचित ने बताया था कि वे शराब के नशे में कलाली के बाहर ही सो गए थे। रोज की तरह जब वे रात 9 बजे तक घर नहीं पहुंचे तो बेटे सागर ने सड़कों पर तलाश किया देर रात तक उसने अपनी ऑटो से उन्हें ढूंढा था।

सुबह कांस्टेबल भेरूलाल स्वयं तलाश करते हुए मृतक गोपाल के घर पहुंचे और बेटे सागर को सूचना देकर मर्ग कायमी के लिए थाने लेकर आए। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें