Advertisement

मदद ‘भारी’ पड़ी पुलिस को

मदद ‘भारी’ पड़ी पुलिस को

Advertisement

वाहन मालिक ने की दादागिरी

उज्जैन। वैसे पुलिस की छबि को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहते है। पुलिस का सूत्र/ध्येय वाक्य ‘जनसेवा-देश भक्ति।’ इस क्रम में अपने दायित्व को पूरा करने पहुंची यातायात पुलिस को वाहन मालिकों की दादागिरी का सामना करना पड़ गया। आखिरकार एक फोन के बाद यातायात पुलिस के अमले को बगैर जुर्माना वसूल करे, लौटना पड़ा।

Advertisement

दरअसल लगातार बरसात के कारण शिप्रा के जलस्तर में वृद्धि होने से बडऩगर रोड स्थित छोटी रपट के पास कुछ चार पहिया वाहन अवैधानिक तौर पर खड़े थे। इस दौरान नदी के तेजी से पानी बढऩे के कारण वाहन आधे-आधे डूब गए थे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रुम दी।

यातायात पुलिस की क्रेन और अमला गाडिय़ों को निकालने की तैयारी कर रहा था कि गाड़ी मालिक वहां आ गए और यह कहते हुए भिड़े गए कि आप लोगों को किसने बुलाया है। मेरी गाड़ी हाथ लगाने की हिम्मत कैसे हुई? पुलिस ने कहा नियमानुसार के्रन का शुल्क चुकाना होगा, इसके लिए वह तैयार नहीं था।

Advertisement

पुलिस ने कहा कि ठीक है आप ने प्रतिबंधित जोन में वाहन खड़े करने का जुर्माना तो भरना ही होगा। वाहन मालिक ने रौब झाड़ते हुए इधर-उधर फोन भी लगाए। एक फोन आने पर वाहन मालिक को बगैर जुर्माना वसूल के जाने दिया गया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें