Advertisement

भस्म आरती में शामिल हुए अभिनेता अर्जुन रामपाल और गायिका इशिता

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तडक़े बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और गायिका इशिता विश्वकर्मा शामिल हुई। अपनी फिल्म धुरंधर के लिए चर्चा बटोर रहे अभिनेता अर्जुन और जबलपुर की बेटी इशिता सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे और भगवान भस्म आरती में सम्मिलित हुए।

Advertisement

उनके साथ पाश्र्व गायिका इशिता विश्वकर्मा ने भगवान महाकाल के दरबार में भजन भी सुनाए अर्जुन रामपाल और इशिता ने भस्म आरती के बाद गर्भगृह देहरी से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने सम्मान किया।

रामपाल ने सिंहस्थ की तैयारियों को सराहा

Advertisement

मीडिया से चर्चा के दौरान अर्जुन रामपाल ने मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतरीन बताया। उन्होंने सिंहस्थ की तैयारियों का जिक्र करते हुए प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा की। सफेद कुर्ते में नजर आए अभिनेता ने कहा कि बाबा के दरबार में आकर उन्हें असीम शांति मिलती है। अर्जुन पहले भी उज्जैन आ चुके हैं।

गायिका इशिता ने भजनों से बांधा समां
सारेगामापा विजेता गायिका इशिता विश्वकर्मा ने भी भस्म आरती के दर्शन किए। इशिता ने 24वें जन्मदिन के अवसर पर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मूल रूप से जबलपुर की रहने वाली इशिता ने मंदिर परिसर में मन मेरा मंदिर, शिव मेरी पूजा, शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा भजन भी गाया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें