Advertisement

रील प्रेमी रोशन यादव के खिलाफ एक और प्रकरण दर्ज

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की रील बनाकर अपलोड करने वाले शहर के रोशन यादव के खिलाफ एक और मुकदमा माधवनगर पुलिस ने दर्ज किया है।

Advertisement

इस बार रोशन यादव बिना किसी अनुमति के नगर निगम स्वीमिंग पूल (तरणताल) में गए और वहां जाकर न सिर्फ रील के लिए वीडियो शूट किए बल्कि वे स्वीमिंग पूल में कूद भी गए। यह घटना 26 अप्रैल को रात करीब 9 बजे की बताई गई है।

इस मामले में माधवनगर पुलिस ने अमित पिता कैलाश सिंह चौहान निवासी माधव क्लब रोड की शिकायत पर शनिवार 9 मई की रात सवा 11 बजे प्रकरण दर्ज किया है। गौरतलब है कि इसके पहले भी रील के लिए शूटिंग बनाते दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चिमनगंज पुलिस ने रोशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें उन्होंने मंगलनाथ रोड खाक चौक चौराहे पर एक कार को ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हुए चलाई थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें