Popup Image
Advertisement

महंगाई के खिलाफ Congress का हल्ला बोल

बड़ी संख्या में बैनर-पोस्टर लेकर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

Advertisement

नई दिल्ली। देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज हल्ला बोल करेगी। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के नेता आज रामलीला मैदान में जुटेंगे और सरकार पर बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए दबाव बनाएंगे। राहुल विदेश यात्रा से लौट आए हैं। वे थोड़ी देर में रामलीला मैदान पहुंचेंगे।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस लगातार कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ आंदोलन कर रही और उसी की अगली कड़ी में रविवार को यहां विशाल रैली आयोजित की जा रही है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के साथ ही दिल्ली तथा आसपास के राज्यों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने आम जनता को राहत देने के लिए महंगाई रोकने के वास्ते तत्काल कदम उठाने की मांग की।

Advertisement

वेणुगोपाल ने कहा- सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दी है। उसकी नीतियों ने लोगों को महंगाई की आग में धकेल दिया है। महंगाई को लेकर मोदी सरकार असंवेदनशील है। यह आश्चर्य की बात है कि संसद पर इस मुद्दे पर चर्चा होती है, विपक्ष हंगामा करता है, देशभर में आंदोलन हो रहे हैं, लेकिन सरकार चुप बैठी हुई है। सरकार को आम जनता की फिक्र करनी चाहिए।

महंगाई से जनता त्रस्त-जयराम
वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया कि आज जनता के सामने सबसे बड़ी समस्या महंगाई और बेरोजगारी है। इस रैली से असंवेदनशील मोदी सरकार को संदेश भेजना चाहते हैं कि महंगाई व बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। इसका समाधान निकाला जाना चाहिए।

Advertisement

राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त: राहुल गांधी
कांग्रेस की हल्ला बोल रैली से पहले राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त प्रजा महंगाई से त्रस्त। आज, लोगों को जरूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। हम महंगाई के खिलाफ आवाजें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें