Advertisement

महाकाल सवारी से पहले पूरा होगा ढाबा रोड चौड़ीकरण कार्य

औचक निरीक्षण पर निकले महापौर, लोगों से किया वादा

Advertisement

उज्जैन। श्रावण मास में निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी से पूर्व ढाबा रोड चौड़ीकरण का कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिया जाएगा।
महापौर मुकेश टटवाल ने गुरुवार को क्षेत्र के लोगों से यह वादा किया है। वे छत्रीचौक, ढाबा रोड और सत्यनारायण मंदिर से दानीगेट तक नगर निगम द्वारा किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्यों के औचक निरीक्षण पर निकले थे। महापौर ने क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर स्थानीय रहवासियों से चर्चा की और जल्दी काम पूरा करने का आश्वासन दिया।

एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, प्रकाश शर्मा, पार्षद अर्पित दुबे और छोटेलाल मंडलोई आदि साथ थे। लोगों ने महापौर को बताया कि कार्य की गति बहुत धीमी है, घर के बाहर आनाजाना मुश्किल हो गया। पेयजल आपूर्ति भी ठीक से नहीं हो रही है। महापौर ने उन नागरिकों की सराहना की जिन्होंने आगे आकर अपने मकानों के चिन्हित हिस्सों को हटाने में निगम का सहयोग किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नाली निर्माण का काम चल रहा है। जल्द ही सड़क निर्माण शुरू होगा। पेयजल की परेशानी भी दूर करेंगे। उन्होंने कहा हर हाल में सावन के पहले यह काम पूरा हो जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें