Advertisement

महाकुंभ: बाहरी गाडिय़ों की एंट्री पर लगाया बैन

प्रयागराज। महाकुंभ में अब तक रिकॉर्ड 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ में बाहरी गाडिय़ों की एंट्री बैन कर दी गई है। शाम को पहली बार ड्रोन शो का आयोजन होगा। डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी महाकुंभ में रहेंगे।

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा पहुंची हैं। उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की। इस दौरान ममता संतों के भेष में नजर आईं। उन्होंने भगवा कपड़ा पहना हुआ था। गले में रुद्राक्ष की माला और कंधे पर भगवा झोला लटकाया हुआ था। जूना अखाड़ा में उत्तराखंड से आए खड़ेश्वरी बाबा 6 साल से खड़े होकर तपस्या कर रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें