आवक बढ़ी तो रोड़ पर नीलाम होने लगा गेहूं

उज्जैन। दीपावली से पहले किसान अपनी फसलों को बेचने में लगा है। इसके चलते कृषि उपज मंडी में सोयाबीन के साथ गेहूं के भाव भी बढ़े हुए दिखाई दे रहे है। इस वजह से नीलामी वाले गेहूं के फड़ फुल हो गए हैं और किसान सड़क पर ही वाहन खड़ा कर अपनी गेहूं उपज बेच रहे हैं।
Advertisement
दरअसल, जिले में रबी सीजन की बुवाई का काम करीब-करीब पूरा होने को है। ऐसे में रबी फसल की बुआई से बचा गेहूं वे नीलामी के लिए ला रहे हैं। इस वजह से आवक काफी हो गई है। फिलहाल मंडी में गेहूं के भाव भी 3400 रुपए क्विंटल चल रहे हैं। मंडी में सोयाबीन के साथ ही गेहूं की आवक भी काफी हो रही है। शुक्रवार को 4163 बोरी गेहूं बिकने आया। दाम 2500 से 3431के बीच रहे। सोयाबीन की आवक 13072 बोरी की रही और भाव 2500 से 7200 रुपए रहे। ।
Advertisement









