Advertisement

महिदपुर मेले में पति ने पत्नी का गला रेता, गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए

उज्जैन। महिदपुर में चल रहे मेले के दौरान आपसी विवाद में एक पति ने अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर धारदार हथियार से गला काट दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। गंभीर स्थिति में महिला को उज्जैन के चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला सलमा (पति जगदीश, उम्र 35 वर्ष) है, जो मूल रूप से नर्मदापुरम की रहने वाली है। महिदपुर में आयोजित मेले में इन्होंने दुकान लगाई थी।

 

Advertisement

इस दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पास रखी किसी धारदार वस्तु से सलमा के गले पर वार कर दिया। घटना के तुरंत बाद घायल महिला को स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद देर रात उज्जैन के चरक अस्पताल लाया गया।

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, महिला का काफी खून बह चुका था, लेकिन समय पर इलाज मिलने के कारण फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घायल महिला और उसका परिवार पारदी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। महिदपुर टीआई नरेंद्र बहादुर परिहार ने बताया कि इस मामले में अभी थाने में घटना की कोई सूचना नहीं आई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें