Popup Image
Advertisement

मादक पदार्थों की डिलेवरी का गढ़ बना नीलगंगा थाना क्षेत्र

राजस्थान से आगर, बड़ौद के रास्ते उज्जैन पहुंच रही स्मैक और गांजे की खेप

Advertisement

उज्जैन। एक ओर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रदेश में अवैध शराब से लेकर स्मैक और ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चल रहा है। वहीं दूसरी ओर नीलगंगा थाना क्षेत्र मादक पदार्थों की डिलेवरी का गढ़ बनता जा रहा है। पुलिस द्वारा सिर्फ 6 माह 10 से अधिक तस्करों को पकड़ा गया लेकिन ये सभी पैडलर निकले, सरगना तक पुलिस आज तक नहीं पहुंच पाई है।

नीलगंगा थाना क्षेत्र की मल्टी, मंछामन क्षेत्र के अलावा एकता नगर, जबरन कालोनी, दाउदखेड़ी मार्ग के अलावा बेगमबाग के नशा कारोबारी भी इसी थाना क्षेत्र में पहुंचकर गांजा, स्मैक और ब्राउनशुगर के टोकन बेचने का काम कर रहे हैं। खास बात यह कि थाने की पुलिस द्वारा इन नशे के सौदागरों पर ठोस कार्रवाई नहीं कर पाने के कारण क्राइम स्क्वाड को मैदान में उतरना पड़ा है। तीन दिन पहले क्राइम स्क्वाड ने सांवराखेड़ी स्थित चाय की दुकान से यामाहा बाइक सवार युवक को स्मैक की 200 पुडिय़ा के साथ गिरफ्तार कर नीलगंगा पुलिस के सुपुर्द किया था। इस युवक का नाम अयान पिता अमीन खां 21 वर्ष निवासी घाटाखेड़ी डग राजस्थान सामने आया। अयान की नीलगंगा पुलिस को 10 माह से तलाश थी।

Advertisement

वर्षों से जमे जवानों के पास है लिस्ट
नीलगंगा थाने में ऐसे पुलिसकर्मी मौजूद हैं जो वर्षों से एक ही थाने में पदस्थ होकर पूरे क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों की कुंडली और लिस्ट जेब में रखकर घूमते हैं। इन पुलिसकर्मियों को पता है कि कौन सा बदमाश कहां गांजा और स्मैक बेच रहा है। अफसरों द्वारा दबाव बनाने पर यही पुलिसकर्मी टोकन बेचने वाले नशेड़ी को 10-20 ग्राम स्मैक पावडर के साथ पकड़कर गिरफ्तारी दिखाते हैं।

बड़ी कार्रवाई शीघ्र करेंगे
क्राइम स्क्वाड द्वारा ऐसे नशा तस्करों पर नजर रखी जा रही है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई भी की जा रही है लेकिन बड़े तस्कर अब भी गिरफ्त से दूर हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
विनोद मीणा, सीएसपी नीलगंगा

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें