Popup Image
Advertisement

रात 12.30 बजे शांति पैलेस चौराहे पर कार डिवाइडर से टकराई, एक घायल

उज्जैन।देर रात 12.30 बजे शांति पैलेस चौराहे पर कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें बैठा युवक घायल हुआ जिसे राहगिरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement

नानाखेड़ा पुलिस ने बताया कि आशुतोष व्यास 24 वर्ष निवासी ऋषि नगर अपनी कार से शांति पैलेस चौराहे से गुजर रहा था उसी दौरान तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई और आशुतोष घायल हुआ। यहां से गुजर रहे साथी जैन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक उपचार के बाद आशुतोष के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा मामले को जांच में लिया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें