Advertisement

रिटायर्ड SSP की गोली मारकर हत्या

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में रविवार सुबह आतंकियों ने एक रिटायर्ड SSP मोहम्मद शफी की गोली मारकर हत्या कर दी। शफी गेंटमुल्ला शीरी मस्जिद में सुबह की नमाज पढ़ रहे थे। उसी दौरान आतंकियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

Advertisement

कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया पर सुबह 8:30 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा- आतंकवादियों ने बारामूला में एक रिटायर्ड पुलिस अफसर मोहम्मद शफी पर मस्जिद में अजान पढ़ते समय गोलीबारी की और उनकी मौत हो गई। इलाके में सर्चिंग जारी है।

जम्मू-कश्मीर में पिछले 4 दिनों में यह तीसरी बड़ी आतंकी वारदात है। इससे पहले 21 दिसंबर को राजौरी में आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया था। इसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। 23 दिसंबर को आतंकियों ने अखनूर में घुसपैठ की कोशिश की थी। सुरक्षाबलों की गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें