रेस्टोरेंट संचालक ने किया सुसाइड

इंदौर के सात मिल इलाके में एक रेस्टोरेंट संचालक ने सुसाइड कर लिया। वे पत्नी को सोने का कहकर कमरे में गए थे। मंगलवार दोपहर में जब भाई उन्हें उन्हें उठाने पहुंचा तो वे फंदे पर लटके मिले। घटना मंगलवार की है लेकिन शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया गया।

Advertisement
खुड़ैल पुलिस के मुताबिक अजय (26) पिता अंतर सिंह चौधरी ने अपने घर में फांसी लगा ली। अंतर का खुड़ैल इलाके में ही चौधरी रेस्टोरेंट के नाम से रेस्टोरेंट हैं। मंगलवार सुबह रेस्टोरेंट का काम निपटाने के बाद वे दोपहर घर पहुंचे। यहां पत्नी से कहा कि थकान हो रही है। मैं कमरे में सो रहा हूं।
Advertisement








