वीर बाल दिवस: सिख समाज ने निकाली गौरव रैली

By AV NEWS

उज्जैन।सिख समाज द्वारा वीर बाल दिवस पर आज सुबह नगर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सुबह में गौरव रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

सिख समाज के संरक्षक इकबालसिंह गांधी और अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह अरोरा के अनुसार सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंदसिंह को सर्वशदानी कहा गया है, उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपने पूरे वंश का बलिदान दिया था। उनके माता पिता के अलावा चार पुत्रों ने भी शहादत दी थी।

साहिबजादों की स्मृति को नमन करने के केन्द्र सरकार द्वारा वीर बाल दिवस घोषित किया गया है। इसी के तहत आज गौरव रैली और नाट्य मंचन आदि का आयोजन किया जा रहा है।

सुबह गुरुद्वारा फ्रीगंज से गौरव रैली का शुभारंभ हुआ, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुरुद्वारा माता गुजरीजी गीता कालोनी में समाप्त हुई। रैली में बड़ी संख्या में समाज के युवा, महिलाएं और पुरुष शामिल होकर साहिबजादों के शौर्य और शहादत को नमन किया। शाम 6 बजे शहीदपार्क पर श्री गुरु तेगबहादुर से चार साहिबजादों की शहादत गाथा पर केन्द्रित नाटक चांदनी चौक से सरहिंद तक का लाईट एंड साउंड आधारित मंचन होगा।

अंतर्राष्ट्रीय जल महोत्सव: कलश यात्रा से पूर्व लोकनृत्य

उज्जैन। अंतर्राष्ट्रीय जल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आज सुबह कलश यात्रा निकाली गई। इसमें देश की सभी प्रमुख नदियों का जल एवं 313 लघु नदियों का जल मातृ शक्ति कलश में लेकर यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा सामाजिक न्याय परिसर से शुरू हुई। यात्रा में प्रदेश की सांस्कृतिक झलक भी दिखाई दी। वहीं मालवा-निमाड़ के लोकनृत्य दल भी यात्रा में जल संरक्षण का संदेश देते हुए शामिल हुए। कलश यात्रा का समापन महाकाल मंदिर पर हुआ।

Share This Article