शादी से लौटते वक्त रास्ता रोककर पीटा

उज्जैन। ग्राम नजरपुर में शादी में एक दो युवकों को उनके ही रिश्तेदारों ने रास्ता रोककर मारपीट की जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें चरक अस्पताल में भर्ती करवाया है।

जानकारी के मुताबिक मुकेश पिता रणछोड़ बागवान (30) निवासी बक्साना (धार) अपने समधी शांतिलाल के साथ बुधवार को शादी में नजरपुर के पास आया था। शादी से लौटते वक्त रात करीब 9.30 बजे किशोर और उनके बेटे रोहित एवं मोहित सहित अन्य 10साथियों ने रास्ता रोककर मुकेश और शांतिलाल के साथ जमकर मारपीट की। जिसमें दोनों घायल हो गए जिन्हें चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल मुकेश ने बताया कि किशोर उसकी बुआ का बेटा है। 20 दिन पहले उनका विवाद हुआ जिसकी रंजिश में उसके साथ रास्ता रोककर मारपीट की गई।
नाचने में टल्ला लगा तो पत्थरों से मारा
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। प्रोसेशन में नाचने के दौरान एक युवक का कुछ युवकों को टल्ला लग गया जिसके बाद युवकों ने गुस्से में उसे पत्थरों से पीट-पीटकर घायल कर दिया।
घायल दिनेश पिता छीतरजी केवट (३६) निवासी बड़ी कलमेर (इंदौर) बुधवार को भैरवगढ़ में मौसी के लड़के की शादी में आया था। यहां प्रोसेशन में नाचने में चार-पांच अन्य युवकों को टल्ला लग गया जिससे कहासुनी हो गई। इसके बाद युवकों ने पत्थरों से मारकर दिनेश को घायल कर दिया।









