Popup Image
Advertisement

शिप्रा नदी में डूब रहे किशोर को एसडीईआरएफ के जवान ने बचाया

फिर हादसा टला, तैरते हुए गहरे पानी में चला गया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन शिप्रा नदी के रामघाट पर शुक्रवार सुबह भोपाल के किशोर को एसडीईआरएफ के जवान ने डूबने से बचा लिया। नदी में स्नान करते समय किशोर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा था परिजनों ने उसे देखा तो शोर मचा दिया। इसी दौरान यहां ड्यूटी कर रहे एसडीईआरएफ के जवान ने लाइफ गार्ड जैकेट पहनकर नदी में छलांग लगाई और युवक को बचाकर किनारे पर ले आए। परिवार के लोगों ने ही इस घटनाक्रम का वीडियो बनाया।

शुक्रवार सुबह भोपाल का एक परिवार महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आया था। वे ज्योतिर्लिंग दर्शन से पूर्व स्नान के लिए नदी पहुंच गए। यहां 17 वर्षीय किशोर का नदी में नहाते हुए पैर फिसला और वो गहराई में चला गया। परिवार के सदस्यों ने मदद के लिए आवाज लगाई। शोर सुनकर वहां मौजूद एसडीईआरएफ के जवान महेश प्रजापत ने तत्काल नदी में छलांग लगाई और युवक को किनारे लेकर आए। हालांकि जवान ने लाइफ जैकेट पहन रखा था लेकिन वह ढीला होने से जवान के भी मुंह में पानी चला गया। उन्हें देखकर अन्य लोग भी नदी में कूदे और किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Advertisement

शिप्रा पर बढ़ाई सुरक्षा, 30 जवान तैनात किए

श्रावण और अधिकमास में उज्जैन आने वाले भक्तों संख्या बढ़ रही है। गत दिनों भोपाल के ही चार युवक शिप्रा नदी में स्नान के लिए गए थे। इस दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। जबकि इन्हीं में से एक को जवानों ने बचा लिया था। इसी के मद्देनजर नदी क्षेत्र में भूखी माता से लेकर रामघाट और चक्रतीर्थ तक तीन शिफ्ट में 30 जवानों की ड्ूयूटी लगाई गई है। मसलन 24 घंटे नदी पर 10 जवान जो तैराक भी हैं, सुरक्षा के लिए शिप्रा नदी के रामघाट व अन्य घाटों पर मौजूद रहते हैं। इसी की वजह से सुबह 4 बजे भोपाल के किशोर को बचा लिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें