Advertisement

सीएम बोले-फ्लाईओवर का जंक्शन कैसा खतरनाक बना दिया?

मामला देवास-उज्जैन-बदनावर फोरलेन का

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन-इंदौर फोरलेन 900 करोड़ रुपयों से बनेगा सिक्स लेन, रोटरी बनाओ

 

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन उज्जैन और इंदौर फोरलेन को सरकार करीब 900 करोड़ की लागत से सिक्स। लेन करने की तैयारी कर रही और तपोभूमि के पास देवास-उज्जैन-बदनावर फोरलेन के तहत बन रहे फ्लाईओवर जंक्शन पर बन रहे जंक्शन की डिजाइन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने सवालिया निशान लगा दिया। भरी बैठक में सीएम ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अफसरों से कहा ये कैसा खतरनाक जंक्शन बना दिया, इसे ठीक करो। रोटरी बनाओ ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो। दरअसल, देवास से बडऩगर जाने वाले वाहन तेजी से फ्लाई ओवर को क्रॉस कर देंगे, लेकिन जंक्शन से उज्जैन और इंदौर आने वाले को संकरा रोड होने से परेशानियां आएंगी।

Advertisement

इस कारण सीएम ने एनएचएआई अधिकारियों को जंक्शन पर रोटरी बनाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने उज्जैन से इंदौर तक सिक्स लेन रोड बनाने की जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार करीब 900 करोड़ की डीपीआर तैयार है। हालांकि बैठक में इस पर विस्तार से अभी चर्चा नहीं हो सकी, लेकिन यह साफ कर दिया गया है कि इसे हरिफाटक ओवरब्रिज तक बनाया जाएगा। महापौर मुकेश टटवाल, यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल, महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य पं. राजेंद्र गुरु, नगर भाजपा अध्यक्ष विवेक जोशी, महामंत्री विशाल राजोरिया, संजय अग्रवाल, भाजपा महामंत्री एवं विधायक तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

आप कर क्या रहे हो, आठ दिन में कुछ नहीं हुआ…

Advertisement

सीएम डॉ. यादव ने तपोभूमि जंक्शन मामले में एनएचएआई अधिकारियों से नाराजगी भी जताई, कहा पिछली बैठक में भी कहा था लेकिन कुछ नहीं हुआ। आप कर क्या रहे हो। भगवान महाकाल की कृपा से अब तक इस खतरनाक जंक्शन पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। क्या कोई दुर्घटना होगी, तब ठीक करोगे। सीएम ने कहा अच्छा काम करने वालों के लिए अच्छा हूं और गलत काम करने वालों को बख्शूंगा भी नहीं। उज्जैन देवास फोरलेन को नागझिरी तक करने के मामले में एनएचएआई अफसरों ने कहा इसके लिए हमारे पास प्रावधान नहीं है। सीएम ने कहा सीएएसआर फंड से करो, लेकिन यह काम जरूरी है।

Related Articles