Popup Image
Advertisement

सुरक्षा गार्डों से विवाद के बाद विश्वविद्यालय में फायरिंग

इलाहाबाद विश्वविद्याल में छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। छात्रनेता विवेकानंद पाठक का सिर फट गया है। छात्रों का आरोप है कि सुरक्षा गार्डों ने कई राउंड फायरिंग की है।

Advertisement

छात्रों का आरोप है कि छात्र नेता विवेकानंद पाठक यूनिवर्सिटी परिसर स्थित बैंक में जाने के लिए पहुंचे थे तभी गार्डों ने गेट खोलने से मना कर दिया।

इसी को लेकर उनके बीच नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद यूनिवर्सिटी के 200 से अधिक गार्डों ने गेट बंद करके छात्रों को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया।

Advertisement

इसमें विवेकानंद पाठक अमित कुमार एलएलबी का छात्र समेत आधा दर्जन छात्र चोटिल हुए हैं। जिसके बाद आक्रोशित होकर छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें