Popup Image
Advertisement

40 दिन में 1.34 करोड़ लोगों ने किए बाबा महाकालेश्वर केे दर्शन

उज्जैन। सावन-भादौ के 40 दिन में 1.34 करोड़ लोगों ने श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। अगर सवारी और नागचंद्रेश्वर दर्शन को भी जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा 1.88 करोड़ हो गया है। शीघ्र दर्शन से ही मंदिर समिति ने 17.98 करोड़ रुपए की आय हासिल की है। इस दौरान 13.06 करोड़ का लड्डू प्रसाद भी बिका।

Advertisement

मंदिर समिति ने 30 जुलाई से 7 सितंबर (40 दिन) तक मंंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक 40 दिन में 1.34 करोड़ लोगों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। जबकि बाबा महाकाल की सवारी और नागचंद्रेश्वर महादेव के 53.95 लाख लोगों ने दर्शन किए। इस दौरान 2760 क्विंटल लड्डू प्रसाद बिका। इससे 13.06 करोड़ रुपए आए।

पीआरओ आशीष फलवाडिय़ा ने बताया कि इस दौरान समिति ने दर्शन, सवारी, प्रसादी, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के प्रबंध किए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें