प्रशांति धाम के मोड़ पर टक्कर लगी 1 की मौत

मौसी के यहां बाइक से तीनों भोजन लेने जा रहे थे

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। अपनी बीमार बहन से मिलने अस्पताल आया था। दोनों बहनोई के साथ रामवासा भोजन लेने जा रहा था। इंदौर रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी जिसमें उसकी जान चली गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार अजय पिता रमेश बलेड़ी में रहता है। उसकी पत्नी अंजलि चरक अस्पताल में भर्ती है। अंजलि का जीजा सचिन सारोला से अस्पताल मिलने आया था। इसी बीच अजय का साला इंदौर से हरिओम कुशवाह उज्जैन मेला देखने आया था। उसने जीजा अजय को फोन लगाया कि मैं अंजलि से मिलने अस्पताल आ रहा हूं।
अस्पताल में तीनों की मुलाकात हुई। अजय ने कहा कि मेरी मौसी रामवासा रहती है। हम तीनों वहां से भोजन लेकर आते हैं। तीनों बाइक पर सवार होकर रामवासा के लिए निकले। अभी प्रशांति कॉलेज के सामने इंदौर रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
इस हादसे में सचिन की मौत हो गई। हरिओम और अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किसी ने पुलिस को तो किसी ने एम्बुलेंस को फोन किया। तब जाकर घायलों को अस्पताल ले जाया गया। यह खबर मिलने के बाद अंजलि का अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।









