Advertisement

10th और 12th की बोर्ड परीक्षा 4 फरवरी से होगी शुरू

अब नहीं मिलेगी अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर दिशा निर्देश जारी किए है। परीक्षार्थियों को एक ही उत्तर पुस्तिका में सभी प्रश्न हल करना होंगे। इसमें पेजों की संख्या बढ़ाई गई है। इस पर बार कोड रहेगा। पहले पृष्ठ पर पर ओएमआर कवर होगा, जिसमें गोला लगाकर जानकारी भरनी होगी। अब तक उत्तर पुस्तिकाओं पर लिखे रोल नंबर पर स्टीकर लगा दिया जाता था,अब से स्टीकर नहीं लगाए जाएंगे।

माशिमं की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होंगी। मंडल परीक्षा को लेकर सख्ती बरत रहा है। प्रश्न पत्रों के वितरण के लिए पूरे समय कलेक्टर प्रतिनिधि को नियुक्त किया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

Advertisement

इस बार बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी को पूरक (अतिरिक्त) उत्तर पुस्तिका नहीं मिलेगी। परीक्षार्थी को मुख्य उत्तर पुस्तिका में ही सभी प्रश्न हल करने होंगे। इस बार माशिमं ने कई बदलाव किए हैं। परीक्षा के दौरान कई परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका के साथ पूरक उत्तर पुस्तिका भी ले लेते हैं। इस बार 32 पेज की एक ही उत्तर पुस्तिका मिलेगी। इसी उत्तर पुस्तिका में परीक्षार्थी को सभी प्रश्न हल करने होंगे। इस पर बार कोड रहेगा। पहले पृष्ठ पर पर ओएमआर कवर होगा, जिसमें गोला लगाकर जानकारी भरनी होगी।

उत्तर पुस्तिका में पेज संख्या बढ़ाई

Advertisement

अब तक उत्तर पुस्तिकाओं पर लिखे रोल नंबर पर स्टीकर लगा दिया जाता था, ताकि पहचान गोपनीय रहे। अब से रोल नंबर पर स्टीकर नहीं लगाए जाएंगे। माशिमं का मानना है कि कई बार उत्तर पुस्तिका और पूरक पुस्तिका अलग हो जाती थी, जिससे परीक्षार्थी का नुकसान होता था। इसलिए इस बार उत्तर पुस्तिका में पेज संख्या बढ़ा दी गई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें