Popup Image
Advertisement

10वीं व 12वीं परीक्षा फार्म विलंब शुल्क के साथ 26 तक भरे जाएंगे

ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार कार्य जारी

Advertisement

उज्जैन। माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) की ओर से 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होने वाली है। अब ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का कार्य जारी है। साथ ही विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भी भरे जा रहे हैं।वहीं विद्यार्थियों के लिए 10वीं व 12वीं के आवेदन पत्रों में माध्यम, विषय, जाति एवं लिंग संशोधन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। इस संबंध में मंडल ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

अभी तक यह तारीख 31 दिसंबर तक रखी गई थी। मंडल की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए निर्धारित विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरने व अनपेड परीक्षा आवेदन-पत्रों की शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 जनवरी तक है वहीं परीक्षा फार्म में विद्यार्थी आवेदन पत्रों में संशोधन 30 जनवरी तक कर सकते हैं।

Advertisement

इसमें माध्यम, विषय,जाति, नाम, पता, फोटो एवं लिंग में त्रुटि सुधार करने की सुविधा प्रदान की गई है। इस तिथि के बाद किसी भी प्रकार के परीक्षा फार्म भरने या त्रुटि सुधार आदि की सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी।

प्रायोगिक परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी

Advertisement

मंडल द्वारा संचालित 10वीं और 12वीं बोर्ड की सभी पाठ्यक्रमों के लिए प्रायोगिक परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है।नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं अध्ययनरत संस्था में 13 फरवरी से 26 फरवरी तक और स्वाध्यायी विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 मार्च से 30 मार्च के बीच संपन्न की जाएगी।वहीं नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके अपने स्कूल में और निजी विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा उनके परीक्षा केंद्र में आयोजित की जाएगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें