Popup Image
Advertisement

11वीं के छात्र का अपहरण, परिजनों से फोन पर 10 हजार रुपए की मांग

पिता बोले…जिम गया था, एक युवक का फोन आया और रुपये मांगे

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन नागझिरी थाना क्षेत्र के गांधी नगर में रहने वाला 11 वीं का छात्र घर पर जिम जाने का कहकर एक्टिवा से निकला लेकिन वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने उससे मोबाइल पर संपर्क का प्रयास किया लेकिन वह स्वीच ऑफ था। बालक के पिता ने कहा कि रात में एक युवक का फोन आया था जिसने 10 हजार रुपये की मांग की उसके बाद रुपये मांगने वाले का फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

सौरभ वाघेला पिता सतीश वाघेला 17 वर्ष निवासी गांधी नगर नागझिरी 11 वीं का छात्र था। उसके पिता सतीश वाघेला ने बताया कि सौरभ शाम 5 बजे फ्रीगंज स्थित जिम जाने का कहकर घर से एक्टिवा लेकर निकला था। जब सौरभ टाइम पर घर नहीं लौटा तो मां पूजा ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। पहले उसने मां से कहा गाड़ी पंचर हो गई है कुछ देर बाद आऊंगा।

Advertisement

पूजा की सौरभ से 3-4 बार मोबाइल पर बात हुई तो वह हर बार कुछ देर में घर लौटने की बात कहता रहा लेकिन वापस नहीं आया। सतीश ने बताया कि रात में रूद्राक्ष नामक युवक का फोन आया। उसने कहा सौरभ ने मुझसे 10 हजार रुपये उधार लिये थे जो वापस चाहिये। जब सतीश ने पूछा कि किस काम के लिये रुपये दिये थे तो रूद्राक्ष ने जवाब नहीं दिया। उसका कहना था कि या तो आप रुपये दो या फिर सौरभ से दिलवाओ। सतीश ने रूद्राक्ष को डांटा तो उसने अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिया। उसके बाद सौरभ का मोबाइल भी बंद आने लगा।

थाने वाले बोले…सुबह 11 बजे आना तब एक्शन लेंगे

Advertisement

सतीश वाघेला ने बताया कि रात 10 बजे थाने पहुंचे और पुलिस को घटना बताई। पुलिस ने सौरभ की गुमशुदगी दर्ज की लेकिन उसकी तलाश शुरू नहीं की। सतीश के अनुसार हम लोग ढाई घंटे थाने पर बैठे रहे लेकिन ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि सुबह 11 बजे थाने आना जब अधिकारी आ जाएंगे तभी पुलिस एक्शन लेगी। सतीश वाघेला के अनुसार हमने अपने स्तर पर रूद्राक्ष की तलाश की तो पता चला कि वह हामूखेड़ी क्षेत्र का रहने वाला है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें