Advertisement

24 आईएएस अफसरों के तबादले, 12 कलेक्टर बदले

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने मंगलवार को 24 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। 12 जिलों के कलेक्टर बदले बदले गए हैं। इनमें पन्ना, पांढुर्णा, सिवनी, मुरैना, डिंडौरी, अलीराजपुर, निवाड़ी, भिंड, सिंगरौली, छिंदवाड़ा और रतलाम जिलों के कलेक्टर शामिल हैं। भिंड में खाद्य संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा से विवाद के बाद कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को हटा दिया है। उन्हें पीडब्ल्यूडी में अपर सचिव बनाया गया है।

 

Advertisement

खाद के मुद्दे पर विधायक-कलेक्टर ने एक-दूसरे को चोर कहा था। विधायक ने कलेक्टर पर मुक्का तान दिया था, उंगली भी दिखाई थी। भोपाल नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण को छिंदवाड़ा का कलेक्टर बनाया है। बीजेपी के नेताओं ने हरेंद्र नारायण पर फोन न उठाने के आरोप सार्वजनिक तौर पर लगाए थे। पन्ना कलेक्टर रहे सुरेश कुमार को मुरैना का संभागायुक्त बनाया गया है। संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है। शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री काल में उनके ओएसडी रहे नीरज वशिष्ठ को पांढुर्णा जिले का कलेक्टर बनाया है।

7 महिला को जिलों की कमान
सरकार ने 7 महिलाओं को कलेक्टर बनाया है। अब मप्र के करीब एक तिहाई जिलों की कमान महिला अफसरों के हाथ है। अफसरों की मानें तो प्रदेश में कभी भी 8 या 10 से ज्यादा महिलाओं से ज्यादा एक बार में कलेक्टर नहीं रहीं। इस बार 55 में से 17 जिलों की कलेक्टर महिलाएं हैं। ऐसा पहली बार हुआ है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें