Popup Image
Advertisement

12 साल की बच्ची से रेप, इंदौर रेफर

मां के मौसेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज आगर-मालवा। जिला मुख्यालय की मास्टर कॉलोनी में शनिवार रात नाबालिग बच्ची (12) से रेप का मामला सामने आया है। आरोप बच्ची की मां के मौसेरे भाई पर लगा है। घटना के समय बच्ची घर पर अकेली थी और उसके परिजन बाजार गए थे। आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि शनिवार रात बच्ची के परिजन किसी काम से बाजार गए थे। घर लौटने पर उन्होंने बच्ची की हालत देखी और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में बच्ची का प्राथमिक इलाज किया गया। रविवार दोपहर बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया। सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें