जीत के जुलूस में जेब से निकाल लिए 20 हजार रुपए

सुसनेर। शनिवार को नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी की जीत के बाद निकाले गए विजय जुलूस के दौरान जेब से 20 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। सुसनेर निवासी भेरूलाल ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार भेरूलाल शनिवार को विजय जुलूस में शामिल हुए थे।
Advertisement
इसी दौरान डाक बंगला रोड पर पंचोली होटल के समीप उनकी जेब से किसी ने 20 हजार रुपए निकाल लिए। उन्होंने २० हजार में बकरी बेची थी। वही राशि लेकर वे विजय जुलूस शामिल हो गए। शाम को जब जब हल्की लगी तब पता चला कि जेब से राशि गायब है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज से राशि निकालने वाले का पता लगाया जाएगा।
Advertisement









