पिकअप वाहन से पकड़े गए 4 गोवंश

उज्जैन। पशुपति गौ सेवा संस्था के पदाधिकारी दीपक सिंह राजपूत, संजय परमार और इनकी टीम ने गुरूवार की रात गरोठ रोड ब्रिज के नजदीक से एक पिकअप वाहन को रोककर पुलिस को इसकी सूचना दी। पिकअप वाहन में चार गौ-वंश लदे हुए थे। गाडी रोकने पर इसमें सवार लोग गाडी वहीं छोड़कर भाग निकले। आशंका कि गौ-वंश को वध के लिए ले जाया जा रहा था। पंवासा पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement









