Advertisement

5 साल की बच्ची से रेप करने वाला 16 साल का नाबालिग गिरफ्तार

रेप की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है यहां से फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। इंदौर शहर में आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया।

 

Advertisement

उसे भागता देख रहवासियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया।इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को नशे में धुत एक लड़का सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में 16 साल के नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जब आरोपी को हिरासत में लेने पहुंची तो भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी।जैसे-तैसे आरोपी को वहां से लेकर निकली। बच्ची को जब थाने ले जाया गया तो उसके कपड़ों पर ब्लड लगा हुआ था। मौके पर जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया। परिजन की शिकायत पर केस दर्ज किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें