Advertisement

दूसरी सवारी में 72 मोबाइल चोरी, पॉकेट भी मारे

14 पर्स और 1 सोने की चेन भी उड़ाई, पुलिस ने लिए आवेदन

Advertisement

उज्जैन। भगवान महाकालेश्वर की दूसरी सवारी में भी चोर और जेबकटों ने श्रद्धालुओं को निशाना बनाते हुए सवारी मार्ग पर वारदातों को अंजाम दिया। बदमाशों ने किसी का मोबाइल चुराया तो किसी का पर्स। एक महिला के गले से सोने की चेन भी चोरी हुई। सभी ने महाकाल व खाराकुआं थाने में आवेदन दिए हैं।

भगवान महाकालेश्वर की सवारी देखने देश भर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। चोरों की गैंग इन्हीं श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर वारदातों को अंजाम दे रही है। सावन माह के पहले सोमवार को चोरों ने 36 से अधिक श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी किये थे। इनके अलावा 4 चेन चोरी और 12 पर्स गुम होने के शिकायती आवेदन महाकाल और खाराकुआं थाने पहुंचे थे। दूसरी सवारी के बाद महाकाल थाने में 61 मोबाइल, 1 चेन और 14 पर्स चोरी होने के शिकायती आवेदन पहुंचे हैं। खाराकुआं थाने में 11 मोबाइल चोरी के आवेदन पहुंचे हैं।

Advertisement

यह स्थान चोरों के निशाने पर
सावन माह के पहले सोमवार पर दर्शन लाइन में खड़े आधा दर्जन दर्शनार्थियों के गले से सोने की चेन और मोबाइल चोरी का हॉट स्पॉट हरसिद्धि चौराहा था। जबकि दूसरी सवारी के दौरान बदमाश गुदरी चौराहा, रामानुजकोट, कार्तिक चौक, ढाबारोड, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर मैन स्पॉट रहे। उक्त स्थानों पर भीड़ का अत्यधिक दबाव रहने का फायदा उठाते हुए चोरों ने अधिकांश लोगों के मोबाइल चोरी किए, जबकि अन्य स्थानों से पर्स और चेन चोरी हुई हैं।

संदिग्ध पकड़े, सफलता नहीं मिली
चेन स्नैचर, मोबाइल व पर्स चोरों को पकडऩे के लिए पुलिसकर्मी बिना यूनिफॉर्म के भीड़ में घूम रहे हैं। संदिग्धों की धरपकड़ भी कर रहे हैं। दूसरी सवारी के पहले ही पुलिस ने 20 संदिग्ध पकड़ लिए, सवारी के बाद पुलिस ने 10 संदिग्ध पकड़े जिनके पास से भी कोई सामान बरामद नहीं हुआ। पहले सोमवार पर दर्शनार्थियों ने ही हरसिद्धि चौराहे से चार महिलाओं को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था जिनमें से एक महिला के पास से चोरी की एक सोने की चेन बरामद हुई थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें