Popup Image
Advertisement

अल्पाइन कॉलेज के 8 छात्र गिरफ्तार दोपहर बाद कोर्ट में किए जाएंगे पेश

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। देवासरोड़ स्थित अल्पाइन इंस्टीट्यूट में शुक्रवार की दोपहर छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद और मारपीट से जुड़े मामले में पुलिस ने कॉलेज के 8 छात्रों को गिरफ्त में ले लिया है। सभी को शनिवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनके खिलाफ मारपीट की धाराएं लगाई गई हैं। इस बीच एक ओर वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियों में आम लोगों से सोमवार को कॉलेज के बाहर आयोजित सुंदरकांड पाठ में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

Advertisement

गौरतलब है कि शुक्रवार को अल्पाइन इंस्टीट्यूट में बी-फार्मा का छात्र मोहित पिता मुकेश सिंह बस से कॉलेज जा रहा था। बस में वह मोबाइल फोन पर भजन बजा रहा था, साथ मे सफर कर रहे छात्र हसन अली ने उसे अवाज कम करने को कहा, दोनों के बीच इसे लेकर नोकझोंक हुई। बस में हुई इस साधारण सी घटना के बाद कॉलेज के कैंटीन में दोनों ही छात्रों के गुटों के बीच मारपीट हुई और इस हद तक बढ़ी कि पुलिस को यहां पहुंचकर मामला शांत कराना पड़ा। नागझिरी थाना प्रभारी कमल सिंह निंगवाल के मुताबिक प्रकरण में कुल 8 छात्रों के खिलाफ मोहित के साथ मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। रात में ही इन्हें गिरफ्त में ले लिया गया था। कॉलेज के निदेशक मनोज पारिख ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई के बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से भी इस मामले में अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएंगे। सोमवार को कॉलेज के बाहर सुंदरकांड पाठ से जुडे वायरल वीडियो के बारे में उन्होंने कहा कि सुंदरकांड का पाठ होना स्वागत योग्य है।

इन्हें किया गिरफ्तार
जिन छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके नाम सोहेल खान निवासी ग्राम जगोटी, रिहान खान निवासी झोंकर, मोहम्मद मोइस निवासी ग्रीनपार्क कॉलोनी, मेहफुज बेग निवासी ढांचाभवन, सुफियान निवासी बेगमबाग कॉलोनी, सरवर कबीर निवासी कंधार मोहल्ला, केशव गोस्वामी, हसन पिता तरवेज निवासी बेगमबाग कॉलोनी हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें