Advertisement

8th के स्टूडेंट ने दूसरे स्टूडेंट को चाकू मारा

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। एक ही स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के बीच तेज चलने की बात को लेकर विवाद हुआ जिसमें 8वीं के छात्र ने अपने ही स्कूल के छात्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि विद्यापति नगर निवासी 14 वर्षीय सिद्धांत पिता मनोज चौहान रात करीब 10 बजे नानाखेड़ा स्टेडियम के पास चौपाटी पर गया था।

वहां उसी के स्कूल में पढ़ने वाले 8वीं के छात्र ने रोका और गाली-गलौज कर बोला कि स्कूल में बहुत तेज चलता है। छात्र ने सिद्धांत पर चाकू से हमला किया। उसे विशाल पिता जीवन सिंह ने चरक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सिद्धांत के बयान दर्ज कर जांच शुरू की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें