Advertisement

धनतेरस होगा बेहद खास, बन रहा है ये शुभ संयोग

कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस या धनत्रयोदशी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 13 नवंबर को मनाया जाएगा। यह त्योहार आरोग्य और धन, वैभव से जुड़ा हुआ है। यह दिन आरोग्य के देवता धनवंतरी को समर्पित किया जाता है। इस दिन नया सामान नए बर्तनों की खरीददारी की जाती है। लोग इस दिन पीतल, के सामान से लेकर चांदी और सोने की चीजे भी खरीदते हैं क्योंकि माना जाता है इस दिन खरीदी गई चीजों में तेरह गुणा की वृद्धि होती है। धनतेरस का त्योहार इसलिए सभी के लिए बहुत विशेष होता है। लेकिन इसबार का धनतेरस और भी खास एवं शुभता लाने वाला है, क्योंकि इस धनतेरस पर शुभ संयोग बन रहा है। तो चलिए जानते हैं….

Advertisement

धनतेरस वाले दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है, जिससे पूरे वर्ष घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है। इस बार की धनतेरस शुक्रवार को पड़ रही है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का प्रिय दिन है। जो मां लक्ष्मी की पूजा करने और उनको मनाने के लिए बेहद खास होता है, इसलिए अगर आप किसी भी चीज की खरीदारी करते हैं तो वह सुख-समृद्धि लाने वाली होगी।

धनतेरस पर इस बार बहुत ही खास संयोग बनने जा रहा है। धनतेरस के दिन चित्रा नक्षत्र, आयुष्मान योग है जो कि बहुत ही शुभ है। आयुष्मान नक्षत्र में धनवंतरी भगवान की पूजा करने से आरोग्यता का प्राप्ति होगी सभी रोग-दोष नष्ट हो जाएंगे। इसके अलावा इस दिन मृदु तथा मित्र संज्ञक नक्षत्र भी मौजूद रहेगा। इस नक्षत्र में सोना, चांदी, पात्र आदि की खरीददारी करना बहुत ही शुभ रहता है।

Advertisement

इस बार धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए आपको दो दिन का समय मिलने वाला है। क्योंकि धनत्रयोदशी पर खरीदारी करने के लिए 12 नवंबर से 13 नवंबर की शाम तक शुभ समय रहेगा। इस समय की गई खरीदारी लाभप्रद रहेगी। लोहा शनि की धातु मानी गई है, इसलिए ध्यान रखें कि इस दिन लोहे की खरीदारी करने से बचे तो बेहतर रहेगा। धनतेरस के दिन कांच और चीनी की बनी हुई चीजें एवं नुकीली चीजें न खरीदें।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें