Popup Image
Advertisement

‘द फैमिली मैन 2’ के कई सीन्स फिर से होंगे शूट

एक्टर मनोज बाजपेयी की अपकमिंग वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ के कई सीन्स को फिर से शूट करने का फैसला लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सैफ अली खान की वेब सीरीज ‘तांडव’ के कुछ सीन्स से हुए विवाद के बाद OTT प्लेटफॉर्म ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ अब किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है। यही वजह है कि फरवरी में रिलीज होने वाली सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ की रिलीज डेट अब कुछ और महीने के लिए टाल दी गई है।

Advertisement

वेब सीरीज से जुड़े सूत्र ने कहा, ” ‘द फैमिली मैन 2’ की कहानी तमिलनाडु शहर से जुड़ी हुई है। फिल्म में शहर के आम आदमी के प्रॉब्लम्स को दर्शाया जाना है। सीरीज की शूटिंग पिछले साल ही खत्म हो चुकि थी। हालांकि, सीरीज में हैवी VFX होने की वजह से देरी हुई थी। इस बीच जब वेब सीरीज ‘तांडव’ के कुछ सीन्स से विवाद हुआ, तो मेकर्स ने ‘द फैमिली मैन 2’ की रिलीज पर रोक लगा दी थी। मेकर्स ने अपनी टीम के अलग-अलग डिपार्टमेंट के लोगों को सीरीज दिखाई और उनके नजरिए से जो सीन आपत्तिजनक लगे उसे हाइलाइट करने का फैसला किया।”

सूत्र ने आगे बताया, “तमिलनाडु के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर, अब तक कुल मिलाकर टीम ने पुरी सीरीज में से 12-15 सीन्स हाईलाइट किए हैं, जिससे विवाद हो सकता है। जाहिर है मेकर्स अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने सीरीज के कुछ सीन्स को फिर से शूट करने का फैसला किया है। फिलहाल वे इसे प्रसारित नहीं करना चाहते हैं।”

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें