24घंटे में संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख के करीब पहुंचा, 2023 लोगों की मौत

नईदिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर घातक साबित हो रही है और हर दिन के साथ सर्वाधिक मौतों का रिकॉर्ड बना रही है। 24 घंटे देश में 2023 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।
पिछले साल महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की मौत की सर्वाधिक संख्या है। पहली बार देश में एक दिन में दो हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है।२४ घंटे में 2,95,041 नए संक्रमित मिले। यह भी देश में एक दिन में मिले संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। इसी के साथ महामारी से मरने वाले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,82,570 हो गई है।

Advertisement
Advertisement









