Advertisement

उज्जैन:Au Finance कंपनी के ऑफिस में लगी आग, AC, कंप्यूटर जलकर खाक

उज्जैन। फ्रीगंज स्थित एयू फायनेंस कंपनी के ऑफीस में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दमकलें मौके पर पहुंची तब तक एसी, कम्प्यूटर आदि सामान जलकर राख हो चुके थे।

 

Advertisement

कंपनी के कर्मचारी विक्रम निवासी गोपालपुरा ने बताया कि सुबह 6 बजे कर्मचारी रविशंकर का फोन आया था कि ऑफिस में आग लग गई है।

Advertisement

आफिस पहुंचा तो देखा फायर ब्रिगेड की दमकलें आग बुझा चुकी थीं। ऑफिस में लगे 5 एसी, कम्प्यूटर, सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी की फाइलें आदि सुरक्षित हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें