Advertisement

महिलाओं को दिया राखी अचार बनाने का प्रशिक्षण

उज्जैन। मेरी संवेदना सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शांति नगर की मजदूरी करने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 11 जुलाई को राखी और अचार बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देने का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है इसलिए संस्था ने उनके भविष्य को देखते हुए उन्हें यह काम सिखाया कि वह काम करके अपना खुद का रोजगार स्थापित कर सके और आत्मनिर्भर बन सके। यह प्रशिक्षण संगिनी ग्रुप की अध्यक्ष ममता सांगते के द्वारा दिया गया। इसमें संस्था की कोषाध्यक्ष श्रेया कटियार भी मौजूद थी। यह जानकारी संस्था की अध्यक्ष मनीषा सुराणा ने दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें