Advertisement

सिंधी समाज मनाएगा चालिया महोत्सव

उज्जैन। सिंधी समाज के इष्ट देवता भगवान झूलेलाल चालिया महोत्सव समाज धूमधाम से मनाने की तैयारी में श्रद्धा के साथ जुट गया। पर्व में समाज जन अत्यंत कठिन नियमों का पालन जैसे नंगे पांव रहना, तेल साबुन का त्याग कर उपवास रखना एवं भगवान झूलेलाल की आराधना करने के साथ ही भगवान के दर्शन कर कलावा बांधने के बाद इस व्रत की शुरुआत करेंगे एवं प्रतिदिन भगवान झूलेलाल के दर्शन करेंगे। 40 दिवसीय महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जाएगा। जीवन को सुखी बनाने एवं लोक कल्याण के लिए यह व्रत हर वर्ष समाजजनों द्वारा किया जाता है।

 

Advertisement

इस वर्ष भी 16 जुलाई से महापर्व की शुरुआत हो गई है जो 40 दिनों तक 24 अगस्त तक मनाया जाएगा। दगड़वाड़ी भार्गव मार्ग स्थित झूलेलाल मंदिर सहित शहर के सभी मंदिरों में पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है इस पर्व के दौरान समाज जन 40 दिनों तक पूजा-अर्चना के साथ मंदिर में प्रतिदिन होने वाली आरती भजन कीर्तन के साथ ही धार्मिक आयोजन में भी शामिल होते हैं। महोत्सव में भगवान झूलेलाल का अखंड स्वरूप व जल के स्वरूप पूजन करने का विधान एवं भगवान झूलेलाल की अखंड ज्योत का पूजन किया जाता है। महिलाएं प्रतिदिन चार या पांच मुखी आटे का दीपक जलाकर अपने घरों से ले जाकर भगवान की पूजा करेगी साथ ही मनोकामना को पूरा करने की प्रार्थना करेगी एवं महिलाएं अपने घरों में चावल इलायची वह लोग से भगवान झूलेलाल का पूजन करेगी इसे सिंधी समाज का सबसे बड़ा महा पर्व भी माना जाता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें