Advertisement

केंद्र के बाद इन राज्यों का दावा, ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई कोई मौत

केंद्र सरकार की तरफ से संसद में यह दावा किया गया कि कोरोना की दूसरी वेव में देश के अंदर ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत दर्ज नहीं की गई। इसके बाद अब एक-एक कर कई राज्य केंद्र सरकार के सुर में सुर मिलाते दिख रहे हैं। तमिलनाडु ने जहां मंगलवार को ही यह ऐलान कर दिया था कि उनके राज्य में ऑक्सीजन की किल्लत से कोई जान नहीं गई तो वहीं अब मध्य प्रदेश और बिहार ने भी यही दावा किया है कि ऑक्सीजन की कमी ने उनके राज्यों में किसी की जान नहीं ली।

 

Advertisement

तमिलनाडु स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्ण ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘राज्य में कोई मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है। हमने सरकारी और निजी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन आपूर्ति रखी। ऑक्सीजन सप्लाई के लिए एक अलग से टीम है।’ तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमणियम ने भी कहा यही दावा किया और कहा कि उन्हें केंद्र से पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिली थी और इसलिए राज्य में ऑक्सीजन को लेकर कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें