‘डोर टू डोर’ Vaccination की मांग पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने ‘डोर टू डोर’ कोविड वैक्सीनेशन की मांग पर सुनवाई से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि देश में टीकाकरण सही तरीके से चल रहा है, 60 फीसदी लोगों को कम से कम एक टीका लग चुका है। अदालत ने कहा कि अलग से आदेश की जरूरत नहीं है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
वहीं कोरोना से हुई हर मौत को मेडिकल लापरवाही मान कर परिवार को मुआवजा देने की मांग भी सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दी। कोर्ट ने कहा कि बड़ी संख्या में मौतें हुईं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि हर मौत मेडिकल लापरवाही का मामला है।
Advertisement









