Advertisement

उज्जैन:महिला से OTP पूछा और खाते से उड़ा दिये 42 हजार

उज्जैन। इंदिरा नगर में रहने वाली महिला ने एसबीआई कस्टमर केयर पर फोन लगाया। अज्ञात व्यक्ति ने उनसे समस्या समाधान के लिये एटीएम के नंबर और ओटीपी नंबर मांगा और खाते से 42 हजार रुपये उड़ा दिये। महिला ने चिमनगंज थाने पहुंचकर धारा 420 का केस दर्ज कराया।

 

Advertisement

पुलिस ने बताया शीतल पिता कुंजबिहारी सेंगल ने 16 अगस्त को भारतीय स्टेट बैंक का हेल्पलाइन नंबर गूगल पर सर्च कर कॉल किया तो फोन रिसीव करने वाले ने एटीएम का नंबर व अन्य जानकारी ली फिर कुछ देर बाद ओटीपी पूछा और उनके खाते से 42498 रुपये निकाल लिये। शीतल सेगल ने थाने में शिकायती आवेदन दिया जिसकी जांच के बाद कल पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ धारा 420 का प्रकरण दर्ज किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें