Advertisement

बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लगाएं ये हेयर मास्क

बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हम कई तरह के उपाय करते हैं. वहीं कुछ लोग बालों में डैंड्रफ की समस्या से परेशान रहते हैं. ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं. इसलिए आप नींबू और दही को शामिल कर सकते हैं.शायद हम में से कई लोग स्किन और बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए दही और नींबू का इस्तेमाल करते हैं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

यह मिश्रण स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ बालों की खूबसूरती को बढ़ाने में भी असरदार है. चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि आप बालों में नींबू और दही का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं? और इसके क्या फायदे हैं.

दही और नींबू का बालों में इस तरह से करें इस्तेमाल-

Advertisement

दही और नींबू से बढ़ सकते हैं बाल

घर पर नींबू और दही बहुत आसानी से मिलने वाला प्रोडक्ट है. दही में विटामिन सी और फैटी एसिड भरपूर रूप से होते हैं. यह आपके बालों को स्वस्थ रखने में असरदार हैं. इसके साथ ही दही प्रोटीन और कैल्शियम का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है.इससे बालों को प्रोटीन मिलती है जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है.

Advertisement

डैंड्रफ से दिलाएं छुटकारा

बालों में दही और नींबू लगाने से डैंड्रफ की परेशानी दूर होती है. दही में एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं. जो संक्रमण को दूर कर सकते हैं. इससे डैंड्रफ की समस्या दूर होगी. इसके लिए आप दही और नींबू को अच्छे से मिक्स करके स्कैल्प पर कुछ देर के लिए छोड़ दें. इसके बाद अपने बालों को धो लें. इससे डैंड्रफ की परेशानी दूर होगी.

बालों का झड़ना होता है कम

दही और नींबू बालों में लगाने से झड़ते बालों की परेशानी दूर होगी, झड़ते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए दही और नींबू के साथ आप इसमें थोड़ा सा करी पत्ता डाल दें इससे बालों का झड़ना कम होगा.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें