क्या बारिश में भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है?

सनस्क्रीन लगाना गर्मियों की स्किन केयर रूटीन का सबसे खास हिस्सा होता है। क्योंकि सनस्क्रीन ही वह चीज है जो आपकी स्किन को तेज धूप और यूवी-रेडिएशन के डैमेज से सुरक्षित रखने का काम करता है।
वहीं, बहुत से लोग बरसात के मौसम में सनस्क्रीन लगाना बंद कर देते हैं। क्योंकि, उन्हें लगता है जहां मॉनसून में ज्यादातर समय बादल छाए होते हैं और स्किन धूप के सम्पर्क में नहीं आती है तो ऐसे में सनस्क्रीन लगाने की जरूरत भी नहीं। लेकिन, ऐसा करना ठीक नहीं। स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार, लोगों को बरसात के दिनों में भी सनस्क्रीन लगाना चाहिए।
मानसून में सनस्क्रीन लगाने के फायदे
1. त्वचा को अल्ट्रावायलेट रेज़ से बचाने में मदद करता है।
2. टैनिंग से बचाव में मदद करता है।
3. काले धब्बों से बचाव में मदद करता है।
4. त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाने में मदद करता है।
5. मानसून में भी त्वचा की सुरक्षा बनाए रखता है।
ऐसे करें सनस्क्रीन का इस्तेमाल
• बारिश के मौसम में कोशिश करें कि आपका सनस्क्रीन वॉटर रेसिस्टेंट हो।
• बाहर जाते समय अपने बैग में सनस्क्रीन जरूर रखे। हर 3 घंटे बाद फिर से सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
• बरसात के मौसम में हाई SPF सनस्क्रीन की जरूरत नहीं होती।
• SPF 15 के इस्तेमाल से सूर्य की किरणो से बचाव किया जा सकता है।
• बरसात के मौसम में जेल बेस्ड सनस्क्रीन चुने। जेल बेस्ड सनस्क्रीन बारिश के मौसम में होने वाली चिपचिपाहट से आपको बचाता है।









